Search This Blog

शनिवार, 3 मई 2025

IndiaFirst Maha Jeevan Plan in Hindi | इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान

IndiaFirst Maha Jeevan Plan in Hindi | इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान

इस लेख में हम आपको इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान क्या है?, इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान की विशेषताएं, इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान लाभ, इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान पात्रता, इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान प्रीमियम, इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान कैसे खरीदें? आदि के बारे में जानकारी देंगे।

Table of Contents

  • इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान क्या है?
  • इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान की विशेषताएं
  • इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान का लाभ
  • इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान के लिए पात्रता
  • इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान प्रीमियम
  • इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान कैसे खरीदें?


इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान क्या है? (What is IndiaFirst Maha Jeevan Plan in Hindi)

इंडियाफर्स्ट महा जीवन प्लान एक नॉन लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, एंडोमेंट लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। 


इस प्लान में आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार अपनी बीमा राशि का चुनाव कर सकते है। यह विकल्प बीमित व्यक्ति की असामयिक मृत्यु होने की स्थिति में बीमित व्यक्ति के परिवारवालों की नकदी प्रवाह की समस्या से बचाने में सहायता करता है। 


इंडियाफर्स्ट महा जीवन प्लान आपको प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अंत में कंपनी द्वारा घोषित साधारण पुनरीक्षण बोनस के साथ एक सुनिश्चित परिपक्वता राशि और टर्मिनल बोनस (यदि कोई घोषित हो) प्रदान करती है। 



इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान की विशेषताएं (IndiaFirst Maha Jeevan Plan Features in Hindi)

इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान की विशेषताएं निन्म है-


1. इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान आपको आपकी सुविधा के अनुसार 15 से 25 वर्षों के बीच पॉलिसी टर्म चुनने का विकल्प देता है। 


2. इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान में आपको बोनस के साथ गारंटीकृत परिपक्वता राशि (बीमित राशि) का लाभ प्रदान करता है।


3. इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान में आपको टर्मिनल बोनस का लाभ भी प्रदान किया जाता है। 


4. यह प्लान आपको आपकी आय और जरूरतों के आधार पर नियमित प्रीमियम योगदान के माध्यम से अपनी बचत को व्यवस्थित रूप से संचित करने का विकल्प देता है। 


5. इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान में आपको राइडर जोड़कर कवरेज बढ़ाने  भी मिलता है। आप इंडियाफर्स्ट टर्म राइडर और इंडियाफर्स्ट लाइफ वेवर ऑफ प्रीमियम राइडर का विकल्प चुन सकते हैं। 


6. इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान आपको प्रचलित भारतीय कर कानूनों के अनुसार भुगतान किए गए प्रीमियमों और प्राप्त लाभों पर कर लाभ प्रदान करते हैं।



इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान का लाभ (IndiaFirst Maha Jeevan Plan Benefit in Hindi)

इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान का लाभ निन्मलिखित है-


1. Death Benefit

इंडिया फर्स्ट महाजीवन प्लान में बीमित व्यक्ति के पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाता है। 


देय एकमुश्त राशि निम्नानुसार होगी:

  • Higher of (Guaranteed Sum Assured on maturity or 10 times Annualized Premium) + Accrued Bonus till death, if declared + Term Rider Sum Assured, ifopted


हालांकि, किसी भी समय देय मृत्यु लाभ कुल देय प्रीमियम के 105% से कम नहीं होगा।


2. Maturity Benefit

इंडिया फर्स्ट महाजीवन प्लान में बीमित व्यक्ति के पॉलिसी अवधि की समाप्ति तक जीवित रहने पर परिपक्वता लाभ प्रदान किया जाता है। 


Simple Reversionary Bonus (यदि घोषित किया गया है) और टर्मिनल बोनस, (यदि घोषित किया गया है), के साथ परिपक्वता पर गारंटीशुदा राशि का भुगतान बीमित व्यक्ति को पॉलिसी अवधि के अंत में किया जाता है।



इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान के लिए पात्रता (IndiaFirst Maha Jeevan Plan Eligibility in Hindi)

इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान के लिए पात्रता निन्म है-


Minimum age at entry

5 years

 

Maximum age at entry

 

55 years

Minimum age at maturity

 

20 years

Maximum age at maturity

70 years

 

Policy Term

15 to 25 years.

 

Sum Assured

 

Minimum- 50,000

 

Maximum- 20,00,00,000

 



इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान प्रीमियम (IndiaFirst Maha Jeevan Plan Premium in Hindi)

इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान प्रीमियम निन्म है-


Policy Term

15 to 25 years.

 

Premium Paying Modes

Monthly, Six monthly or Yearly.

 

 

Minimum Premium

Monthly- Rs. 522

Six monthly- Rs. 3,071

Yearly- Rs. 6,000

 



इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान कैसे खरीदें?

इंडियाफर्स्ट महाजीवन प्लान को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से खरीदने के लिए आपको इंडिया फर्स्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस प्लान को खरीदना होगा। ऑफलाइन माध्यम से आप इंडिया फर्स्ट ब्रांच ऑफिस या बीमा एजेंटों की सहायता से इस प्लान को आसानी से घर बैठे खरीद सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें