Search This Blog

बुधवार, 26 मार्च 2025

SBI Smart Money Back Gold Policy Details in Hindi (एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी डिटेल्स)

SBI Smart Money Back Gold Policy Details in Hindi | एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी डिटेल्स | SBI Life Smart Moneyback Gold Plan in Hindi

इस लेख में हम आपको एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी क्या है?, एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी की विशेषताएं, एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी का लाभ, एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी के लिए पात्रता , एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी के लिए आवश्यक दस्तावेज, एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी प्रीमियम, एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी कैसे खरीदें? आदि के बारे में जानकारी देंगे।


Table of Contents

  • What is SBI Smart Money Back Gold Policy in Hindi
  • SBI Smart Money Back Gold Policy Features in Hindi
  • SBI Smart Money Back Gold Policy Benefit in Hindi
  • SBI Smart Money Back Gold Policy Eligibility in Hindi
  • Documents Required for SBI Smart Money Back Gold Policy in Hindi
  • SBI Smart Money Back Gold Policy Premium in Hindi
  • How to Buy SBI Smart Money Back Gold Policy in Hindi

 


एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी क्या है? (What is SBI Smart Money Back Gold Policy in Hindi?)

एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी एक individual, non-linked, participating, life insurance savings product है। यह प्लान आपको जीवन बीमा के साथ समय-समय पर नकदी प्रवाह का अतिरिक्त लाभ प्रदान करता है। 


यह प्लान आपके भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नियमित अंतराल पर भुगतान के साथ 3 मनी बैक विकल्प के साथ आता है। पॉलिसी अवधि पूर्ण होने पर सम एश्योर्ड का 110% और बोनस प्रदान किया जाता है। 


एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी में आपको अपने जीवन के लक्ष्यों के अनुसार पॉलिसी अवधि और प्रीमियम भुगतान अवधि चुनने का लचीलापन प्रदान किया जाता है। 


एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी में आपको सर्वाइवल बेनिफिट्स का नियमित भुगतान पॉलिसी अवधि के दौरान अलग-अलग अवधि में किया जाता है। 


पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु मामले में नामांकित व्यक्ति या लाभार्थी को बीमा राशि और साधारण प्रत्यावर्ती बोनस और टर्मिनल बोनस प्राप्त होता है। 




एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी की विशेषताएं (SBI Smart Money Back Gold Policy Features in Hindi)

एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी की विशेषताएं निन्म है-


  1. यह प्लान नियमित अंतराल पर भुगतान के साथ 3 मनी बैक विकल्प के साथ आता है। 
  2. इसमें मूल बीमा राशि के 15% का नियमित भुगतान पॉलिसी अवधि के दौरान किया जाता है। 
  3. एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी में आपको अपनी पॉलिसी अवधि और भुगतान आवृत्ति (प्रत्येक 3, 4 या 5 वर्ष) को चुनने के लिए लचीलापन प्रदान किया जाता है। 
  4. एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी में आपको प्रीमियम भुगतान अवधि चुनने की सुविधा (एकल, सीमित प्रीमियम भुगतान या नियमित प्रीमियम भुगतान) मिलती है। 
  5. यह प्लान आपको नियमित नकदी प्रवाह का लाभ प्रदान करता है। 
  6. इसमें आपको पॉलिसी अवधि के पूरा होने पर बीमित राशि के 110% का कुल उत्तरजीविता लाभ मिलता है। 
  7. एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी में आपको उच्च बीमा राशि के लिए आकर्षक प्रीमियम छूट ऑफर मिलता है। 




एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी का लाभ (SBI Smart Money Back Gold Policy Benefit in Hindi)

एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी का लाभ निन्मलिखित है-


1. Survival Benefits:

एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी में अगर बीमित व्यक्ति पॉलिसी अवधि की समाप्ति तक जीवित रहता है तो उसे सर्वाइवल बेनिफिट प्रदान किया जाता है। 


इसमें आपको निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाते हैं-


  • Final survival benefit installment + Vested Simple Reversionary Bonus + Terminal Bonus.



2. Death Benefit:

एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी में अगर पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो इस मामले में बीमित व्यक्ति द्वारा नामांकित व्यक्ति को मृत्यु लाभ प्रदान किया जाता है। 


मृत्यु के मामले में बीमित व्यक्ति  द्वारा नामांकित व्यक्ति को निम्नलिखित लाभ प्रदान किया जाता है-


Higher of A or B is paid to the nominee


  • A = Sum Assured on death + Vested Simple Reversionary Bonuses + Terminal bonus.


  • B = Minimum death benefit which is equal to 105% of all the total premiums received up to the date of death.



3. Tax Benefit:

एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी में आपको टैक्स लाभ भी मिलता है। यह कर लाभ आयकर कानूनों के अनुसार होता हैं और समय-समय पर परिवर्तन के अधीन हैं। 


इस प्लान के लिए भुगतान किये प्रीमियम पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत और मिलने वाले सर्वाइवल बेनिफिट में आयकर अधिनियम 1961 की धारा 10 (10D) के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है।  




एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी के लिए पात्रता (SBI Smart Money Back Gold Policy Eligibility in Hindi)

एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी के लिए पात्रता  निन्म है-


Age at Entry

Minimum Age- 14 years

 

Maximum Age for: Regular Premium- 45 years

 

Maximum Age for: Limited Premium & Single Premium-55 years

 

Age at Maturity

Max: 70 years

 

Basic Sum Assured (INR)

(in multiples of 1,000

 

Min: 2,00,000

Max: No Limit

 




एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for SBI Smart Money Back Gold Policy in Hindi)

एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी के लिए आवश्यक दस्तावेज निन्म है-


1. आवेदन पत्र 


2. फोटो (नवीनतम)


3. पहचान प्रमाण (इनमे से कोई एक)

  • आधार कार्ड,
  • वोटर आईडी, 
  • पासपोर्ट, 
  • पैन कार्ड, 
  • ड्राइविंग लाइसेंस।


4. पता प्रमाण (इनमे से कोई एक)

  • आधार कार्ड,
  • वोटर आईडी, 
  • पासपोर्ट,
  • यूटिलिटी बिल, 
  • ड्राइविंग लाइसेंस।


5. आयु प्रमाण (इनमे से कोई एक)

  • जन्म प्रमाण पत्र, 
  • ड्राइविंग लाइसेंस, 
  • पासपोर्ट, 
  • स्कूल या कॉलेज प्रमाण पत्र। 


6. आय प्रमाण

  • इनकम टैक्स रिटर्न, 
  • बैंक स्टेटमेंट (नवीनतम)।




एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी प्रीमियम (SBI Smart Money Back Gold Policy Premium in Hindi)

एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी प्रीमियम निन्म है-


Premium Payment Option

Single Premium / Limited Premium / Regular Premium

 

Premium Frequency

Single / Annually / Half-Yearly / Quarterly / Monthly

 

Premium Frequency Loading

Half-Yearly: 51.00% of annual premium

 

Quarterly: 26.00% of annual premium

 

Monthly: 8.50% of annual premium

 

Premium for RP & LPPT (INR)

Yearly

Minimum- 9,500

Maximum- Based on Sum Assured

 

 

Half-Yearly

Minimum- 5,000

Maximum- Based on Sum Assured

 

Quarterly

Minimum- 2,500

Maximum- Based on Sum Assured

 

 

Monthly

Minimum- 800

Maximum- Based on Sum Assured

 

Premium for SP (INR)

Single Premium

Minimum- 1,25,000

Maximum- Based on Sum Assured

 



एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी कैसे खरीदें? (How to Buy SBI Smart Money Back Gold Policy in Hindi?)

अगर आप एक एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी प्लान को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपनी सुविधा के अनुसार खरीद सकते हैं। 


ऑनलाइन माध्यम से खरीदने के लिए आपको एसबीआई लाइफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी प्लान को आसान चरणों में खरीदना होगा। 


ऑफलाइन माध्यम से आप बीमा एजेंटों के माध्यम से इस प्लान को प्राप्त कर सकते हैं या आप अपने नजदीकी एसबीआई शाखा में जाकर भी एसबीआई स्मार्ट मनी बैक गोल्ड पॉलिसी को खरीद सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें