Search This Blog

शनिवार, 29 मार्च 2025

LIC Term Insurance 1 Crore in Hindi (एलआईसी टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ इन हिंदी)

LIC Term Insurance 1 Crore in Hindi (एलआईसी टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ इन हिंदी)

इस लेख में हम एलआईसी द्वारा पेश किए जाने वाले ऐसे टर्म इंश्योरेंस प्लान के बारे में चर्चा करेंगे जो आप 1 करोड़ रुपए तक टर्म इंश्योरेंस कवरेज का लाभ प्रदान करते हैं। हम आपको एलआईसी टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ के प्लांस, उनकी विशेषताओं, लाभों पात्रता शर्तों, लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों तथा एलआईसी टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ के प्लान के लिए लगने वाले प्रीमियम और इस प्लान को कैसे खरीदें? आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी इस लेख के माध्यम से आपको प्रदान करेंगे। 


Table of Contents

  • What is LIC Term Insurance 1 Crore in Hindi
  • LIC Term Insurance 1 Crore Plans in Hindi
    • LIC Jeevan Amar Plan
    • LIC Amulya Jeevan Plan
    • LIC Tech Term Plan
  • Documents Required for LIC Term Insurance 1 Crore in Hindi

 


एलआईसी टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ क्या है? (What is LIC Term Insurance 1 Crore in Hindi?)

एलआईसी टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ प्लान ऐसा टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है जो आपको 1करोड़ रुपए तक बीमा राशि का लाभ प्रदान करने का वादा करता है। इसमें अगर पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित  व्यक्ति की मृत्यु होती है तो बीमित व्यक्ति द्वारा नामांकित व्यक्ति को मृत्यु लाभ के रूप में ₹1 करोड़ तक की बीमा राशि प्रदान की जाती है। एलआईसी द्वारा प्रदान किए जाने वाले इस 1 करोड़ रुपए की धनराशि के माध्यम से आप अपने परिवार के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। 


वर्तमान समय में बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए टर्म इंश्योरेंस कवरेज की अधिक मांग लोगों द्वारा की जाती है। व्यक्ति यह चाहता है कि वह अधिकतम टर्म कवरेज का लाभ अपने परिवार वालों को प्रदान कर सके। क्योंकि भविष्य में महंगाई बढ़ने के परिवार को अधिक वित्तीय सहायता की आवश्यकता हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एलआईसी द्वारा ऐसे टर्म इंश्योरेंस प्लान भी पेश किए गए हैं जिसमें आप 1 करोड़ रुपए तक का बीमा कवरेज प्राप्त कर सकते हैं। 


एक टर्म इंश्योरेंस के लिए आपको कितना कवरेज चाहिए, इसका चुनाव आप अपनी आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं। आपको एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान में ₹5 ला  से लेकर करोड़ रुपए तक का बीमा राशि का विकल्प प्रदान किया जाता है। अगर आप एलआईसी टर्म इंश्योरेंस के 1 करोड़ बीमा राशि के साथ जाना चाहते हैं तो आप इसका चुनाव कर सकते हैं। हालांकि आपको यह ध्यान देने की आवश्यकता है कि आप जितना अधिक बीमा राशि को चुनेंगे आपको प्रीमियम का भुगतान भी उतना अधिक ही करना होगा। 




एलआईसी टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ प्लान (LIC Term Insurance 1 Crore Plans in Hindi)

एलआईसी द्वारा तीन ऐसे टर्म इंश्योरेंस प्लान पेश किए गए हैं जिनके माध्यम से आप 1 करोड़ रुपए तक का टर्म इंश्योरेंस कवरेज प्राप्त कर सकते हैं। इन प्लान्स के बारे में हम नीचे विस्तार से चर्चा करेंगे ताकि आप इन टर्म प्लान के बारे में अधिकतम जानकारी प्राप्त कर सकें। 


एलआईसी टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ के लिए प्लान निम्नलिखित हैं-



1. LIC Jeevan Amar Plan

एलआईसी द्वारा पेश किए जाने वाले इस टर्म इंश्योरेंस प्लान की विशेषताएं निम्नलिखित हैं- 


1. इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में आप को मिनिमम सम एश्योर्ड 25 लाख मिलता है। जबकि अधिकतम सम एश्योर्ड की कोई सीमा नहीं है अर्थात आप अधिकतम सम एश्योर्ड के रूप में ₹ 1करोड़ तक का बीमा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 


2. इस प्लान के लिए न्यूनतम पॉलिसी अवधि 10 वर्ष, जबकि अधिकतम पॉलिसी अवधि 40 वर्ष है। आपको जितनी आवश्यकता है आप उसके अनुसार पॉलिसी अवधि का चुनाव अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं। 

3. इस पॉलिसी अवधि के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष रखी गई है। 

4. इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में आपको अपने टर्म कवरेज को बढ़ाने के लिए राइडर जोड़ने का विकल्प भी प्रदान किया जाता है। आप इसमें एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर को जोड़ सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है। 

5. इस प्लान में आपको सिंगल प्रीमियम, रेगुलर प्रीमियम और लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट का ऑप्शन प्रीमियम भुगतान के लिए प्राप्त होता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। 

6. इसमें आपको इसमें 15 दिन का फ्री लुक पीरियड पर मिलता है। साथ ही आपको इसमें 30 दिनों का ग्रेस पीरियड भी मिलता है। 

7. यह शुद्ध रूप से एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है। अगर पॉलिसी अवधि तक बीमित व्यक्ति जीवित रहता है तो उसे किसी भी प्रकार का मैच्योरिटी बेनिफिट नहीं प्रदान किया जाता है। 

8. इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में भारतीय आयकर कानून के तहत कर छूट भी मिलता है।  इसमें आपको आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C और 10 (10D) के तहत कर छूट मिलता है। भुगतान किए जाने वाले प्रीमियम पर 80C के तहत कर लाभ जबकि मृत्यु लाभ पर 10 (10D) के तहत कर लाभ प्रदान किया जाता है। 




2. LIC Amulya Jeevan Plan

एलआईसी अमूल्य जीवन प्लान की विशेषताएं निम्नलिखित हैं- 


1. एलआईसी द्वारा पेश किए जाने वाले इस टर्म इंश्योरेंस प्लान के प्लान में बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर नामांकित व्यक्ति को न्यूनतम मृत्यु लाभ के रूप में 25 लाख रुपए की धनराशि प्रदान करता है।अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं है। इस प्रकार यह प्लान आपको 1 करोड़ रुपए तक का बीमा राशि प्राप्त करने की योग्य बनाता है। 

2. इस टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी की पॉलिसी अवधि न्यूनतम 5 वर्ष से अधिकतम 35 वर्ष तक के लिए है। ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार पॉलिसी अवधि का चुनाव कर सकते हैं। 

3. इस टर्म प्लान लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष की अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए। 

4. टर्म इंश्योरेंस प्लान होने के कारण इसमें आपको किसी भी प्रकार का मैच्योरिटी बेनिफिट प्रदान नहीं किया जाता है। अगर पॉलिसी अवधि के पूरा होने तक बीमित व्यक्ति जीवित रहता है तो उसे कोई भी लाभ बीमा कंपनी प्रदान नहीं करती है। 

5. इस प्लान में आपको बीमा कंपनी द्वारा 15 दिनों का फ्री लुक पीरियड तथा 15 दिनों का ग्रेस पीरियड प्रदान किया जाता है। 

6. इस प्लान में आपको राइडर जोड़कर अपने टर्म इंश्योरेंस कवरेज को बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है। आप इसमें एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर को जोड़कर अपने कवरेज को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़ा अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान करना होता है। 

7. यह टर्म इंश्योरेंस प्लान में आपको भुगतान किए गए प्रीमियम पर आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत लाभ के योग्य बनाता है जबकि मिलने वाले मृत्यु लाभ पर आपको आयकर अधिनियम 1961 की धारा 10 (10D) के तहत कर छूट मिलता है। 



3. LIC Tech Term Plan

एलआईसी एलआईसी टेक टर्म प्लान की विशेषताएं निम्नलिखित हैं- 


1. इस टर्म इंश्योरेंस प्लान में बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को न्यूनतम 5 लाख रुपए का बीमा लाभ प्रदान किया जाता है। अधिकतम बीमा लाभ की कोई सीमा नहीं है। अतः इस प्लान के माध्यम से आप 1 करोड़ रुपए तक का बीमा राशि प्राप्त कर सकते हैं। 

2. यह टर्म इंश्योरेंस प्लान आप को न्यूनतम 10 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के लिए पॉलिसी अवधि के लिए प्राप्त होता है। 

3. इस प्लान के लिए ग्राहक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए। 

4. इसमें आपको भुगतान किए जाने वाले प्रीमियम के लिए सिंगल प्रीमियम, रेगुलर प्रीमियम और लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट का ऑप्शन मिलता है। 

5. इसमें आपको राइडर जोड़ने का विकल्प भी मिलता है। इसमें आप एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर को जोड़कर अपने टर्म इंश्योरेंस कवरेज को और अधिक बढ़ा सकते हैं। 

6. इस प्लान में आपको 30 दिनों का फ्री लुक पीरियड और 30 दिनों का ग्रेस पीरियड प्राप्त होता है। 

7. यह एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है। अतः इसमें आपको किसी भी प्रकार का मैच्योरिटी बेनिफिट प्रदान नहीं किया जाता है। 

8. इस प्लान में आपको आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C और 10 (10D) के तहत टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। 

9. यह टर्म प्लान केवल ऑनलाइन माध्यम से खरीदा जा सकता है। यह ऑफलाइन माध्यम से उपलब्ध नहीं है। 




एलआईसी टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for LIC Term Insurance 1 Crore in Hindi)

एलआईसी टर्म इंश्योरेंस 1 करोड़ के लिए आवश्यक दस्तावेज निन्म है-


1. आवेदन पत्र 


2. मेडिकल रिपोर्ट 


3. पहचान प्रमाण (इनमे से कोई एक):

  • वोटर आईडी, 
  • आधार कार्ड, 
  • पासपोर्ट, 
  • पैन कार्ड, 
  • ड्राइविंग लाइसेंस।


4. एड्रेस प्रूफ (इनमे से कोई एक):

  • आधार कार्ड,
  • यूटिलिटी बिल। 

 

5. आयु प्रमाण (इनमे से कोई एक):

  • जन्म प्रमाण पत्र, 
  • ड्राइविंग लाइसेंस, 
  • पासपोर्ट, 
  • स्कूल या कॉलेज प्रमाण पत्र। 


6. आय प्रमाण (इनमे से कोई एक):

  • आईटी रिटर्न, 
  • नवीनतम बैंक स्टेटमेंट।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें