SBI eWealth Insurance in Hindi | एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस
इस लेख में हम आपको एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस क्या है?, एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस की विशेषताएं, एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस बेनिफिट, एसबीआई ई-वेल्थ बीमा पात्रता, एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस के लिए आवश्यक दस्तावेज, एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम, एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस कैसे खरीदें? आदि के बारे में जानकारी देंगे।
Table of Contents
|
एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस क्या है? (What is SBI eWealth Insurance in Hindi?)
एसबीआई लाइफ द्वारा पेश किया जाने वाला एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस एक इंडिविजुअल, नॉन-पार्टिसिपेटिंग यूनिट लिंक्ड लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट है जो आपको लाइफ इंश्योरेंस कवर और वेल्थ क्रिएशन के दोहरे लाभ प्रदान करता है।
एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस प्लान आपको न्यूनतम ₹2000 मासिक के प्रीमियम पर उपलब्ध होता है। यह प्लान आपको दो ऑप्शन उपलब्ध कराता है। इसे आप ऑनलाइन माध्यम से आसान चरणों में खरीद सकते हैं। साथ ही आप 6 वर्षों के बाद आवश्यकता पड़ने पर धन की निकासी भी कर सकते हैं।
एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस की विशेषताएं (SBI eWealth Insurance Features in Hindi)
एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस की विशेषताएं निन्म है-
- यह आपके परिवार के वित्तीय जरूरतों को आपके ना रहने पर पूरा करने में सहायता करता है।
- यह प्लान आपको किफ़ायती प्रीमियम पर उपलब्ध होता है। इसे आप न्यूनतम ₹2000 मासिक भुगतान पर प्राप्त कर सकते हैं।
- इस प्लान में आपको दो विकल्प मिलता है। आप अपने फंड इन्वेस्टमेंट को अपनी आवश्यकता के अनुसार चुन सकते हैं।
- इस इंश्योरेंस प्लान को आप ऑनलाइन माध्यम से आसान चरणों में खरीद सकते हैं।
- यह प्लान आपको पॉलिसी अवधि के 6 साल बाद आंशिक रूप से धन निकासी की सुविधा प्रदान करता है।
एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस बेनिफिट (SBI eWealth Insurance Benefit in Hindi)
एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस बेनिफिट निन्मलिखित है-
1. Maturity Benefit:
पॉलिसी अवधि के पूरा होने पर पॉलिसीधारक को फंड वैल्यू का भुगतान किया जाता है।
2. Death Benefit:
अगर पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो बीमित व्यक्ति द्वारा नामांकित व्यक्ति को मृत्यु लाभ प्रदान किया जाता है। यह मृत्यु लाभ भुगतान किए गए प्रीमियम का कम से कम 105% होता है।
3. Tax Benefits:
इस प्लान में आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। आप आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत भुगतान किए गए प्रीमियम पर टैक्स लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मिलने वाले परिपक्वता लाभ पर भी आपको आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10 (10D) तहत टैक्स बेनिफिट दिया जाता है।
एसबीआई ई-वेल्थ बीमा पात्रता (SBI eWealth Insurance Eligibility in Hindi)
एसबीआई ई-वेल्थ बीमा के लिए पात्रता निन्म है-
Age at Entry | Minimum- 5 Years Maximum- 50 Years |
Age at Maturity | Maximum- 60 Years |
Policy Term | 10 to 30 Years |
Premium Payment Mode | Regular |
Premium Payment Frequency | Yearly and Monthly |
Premium Paying Term | Same as Policy Term |
Basic Sum Assured | Annualized Basic Premium X 10 |
एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for SBI eWealth Insurance in Hindi)
एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस के लिए आवश्यक दस्तावेज निन्म है-
- आवेदन पत्र
- पहचान प्रमाण
- पता प्रमाण
- आयु प्रमाण
- आय प्रमाण
एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम (SBI eWealth Insurance Premium in Hindi)
एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस प्लान में आपको प्रीमियम भुगतान के कई विकल्प मिलते हैं। इसमें आपको प्रीमियम को वार्षिक या मासिक रूप से करने का विकल्प मिलता है। इसमें प्रीमियम पेइंग टर्म पॉलिसी अवधि के बराबर होता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी प्रीमियम अवधि का चुनाव कर सकते हैं।
- Premium Payment Mode-Regular
- Premium Payment Frequency-Yearly and Monthly
- Premium Paying Term- Same as Policy Term
एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस कैसे खरीदें? (How to Buy SBI eWealth Insurance in Hindi?)
एसबीआई ईवेल्थ इंश्योरेंस ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध है। अगर आप इस इंश्योरेंस प्लान को खरीदना चाहते हैं तो आपको आप एसबीआई लाइफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस इंश्योरेंस प्लान को आसान चरणों में कुछ ही मिनटों में खरीद सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें