Joint Life Insurance Policy in Hindi | संयुक्त जीवन बीमा पॉलिसी
एक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी किसी भी व्यक्ति के जीवन के वित्तीय लक्ष्यों को सुरक्षित करने में काफी सहायता करते हैं। जीवन बीमा लेने वाले व्यक्ति की अगर मृत्यु हो जाती है तो इस मामले में उसके परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
परंपरागत रूप से एक लाइफ इंश्योरेंस प्लान केवल एक ही व्यक्ति (पॉलिसीधारक) को लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के लाभ प्रदान करता है। हालांकि समय के साथ साथ परिवार को व्यापक सुरक्षा प्रदान करने की आवश्यकता उत्पन्न हुई। इसी के साथ ऐसे बीमा उत्पाद बाजार में आने लगे जो संयुक्त जीवन बीमा पॉलिसी का लाभ प्रदान करती हैं। इस प्रकार की योजनाएं विशेषकर विवाहित जोड़ों के लिए लोकप्रिय हैं। इस पॉलिसी के माध्यम से एक ही पॉलिसी में दो व्यक्तियों को जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाता है।
इस लेख में ज्वाइंट लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में चर्चा की जाएगी। तो चलिए संयुक्त जीवन अवधि बीमा पॉलिसी के बारे में और अधिक विस्तार से जाने।
Table of Contents
|
ज्वाइंट लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी क्या है? (What is Joint Life Insurance Policy in Hindi?)
हालांकि दोनों बीमित व्यक्ति में से किसी एक की मृत्यु होने पर पॉलिसी समाप्त हो जाती है। यदि जीवित पॉलिसीधारक जीवन बीमा पॉलिसी कवरेज का लाभ भविष्य में आगे उठाना चाहता है तो उसे एक नई जीवन बीमा पॉलिसी खरीदनी होगी। एक संयुक्त जीवन बीमा पॉलिसी (Joint Life Insurance Policy) में दोनों पॉलिसी धारक इसके मालिक होते हैं और दोनों ही इस के लाभार्थी होते हैं।
संयुक्त जीवन बीमा के प्रकार (Types of Joint Life Insurance in Hindi)
1. ज्वाइंट लाइफ टर्म प्लान (Joint Life Term Plan):
2. संयुक्त बंदोबस्ती योजना (Joint Endowment Plan):
संयुक्त बंदोबस्ती योजना (Joint Endowment Plan) एक पॉलिसीधारक को बीमा कवर के साथ-साथ निवेश की सुविधा भी प्रदान करती है। यह योजना एक निश्चित अवधि के लिए होती है जिसमें पॉलिसी अवधि के समाप्त होने के बाद बीमा कंपनी पॉलिसीधारक को एक निश्चित राशि का भुगतान करती है जिसे बंदोबस्ती कहा जाता है। यह योजना पॉलिसी अवधि के समाप्त होने पर दोनों पॉलिसीधारक को एक निश्चित बंदोबस्ती राशि का भुगतान करती है। अगर दोनों पॉलिसीधारकों में से किसी एक की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में भी जीवित पॉलिसीधारक को बंदोबस्ती राशि का भुगतान किया जाता है। हालांकि अगर पॉलिसीधारक में से किसी एक की मृत्यु हो जाती है तो प्रीमियम का भुगतान रोक दिया जाता है तथा इस लाभ को बचे हुए पॉलिसी धारकों प्रदान कर दिया जाता है।
संयुक्त जीवन बीमा योजनाओं के लाभ (Joint Life Insurance Plans Benefits in Hindi)
1. कम प्रीमियम (Low Premium):
2. अनुपूरक आय (Supplementary Income):
कुछ ज्वाइंट लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पॉलिसीधारक को एक नियमित आय का लाभ भी प्रदान करती हैं। जब दोनों पॉलिसीधारक में से किसी एक की मृत्यु हो जाती है तो जीवित बचे पॉलिसीधारक को मृत्यु लाभ के अलावा एक नियमित आय कुछ महीनों तक के लिए प्रदान की जाती है। यह अतिरिक्त आय परिवार को परिवार की वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है।
3. वित्तीय सुरक्षा (Financial Security):
संयुक्त जीवन बीमा पॉलिसी युवा जोड़ों के लिए एक फायदेमंद बीमा पॉलिसी हो सकता है। इससे आप अपने परिवार की वित्तीय सुरक्षा को और अधिक मजबूत कर सकते हैं। किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अगर एक साथी की मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में इस योजना के द्वारा परिवार की अन्य देनदारियों और वित्तीय दायित्व को आसानी से पूरा किया जा सकता है।
4. आयकर लाभ (Income Tax Benefit):
संयुक्त जीवन बीमा पॉलिसी आपको आयकर लाभ भी प्रदान करती है। इस जीवन बीमा पॉलिसी के माध्यम से आप आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत दिए गए प्रीमियम पर कर कटौती के लिए योग्य हो जाते हैं। इसके अलावा आयकर अधिनियम की धारा 10 (10D) तहत लाभार्थी को मिलने वाले मृत्यु लाभ भी कर मुक्त होता है।
संयुक्त जीवन बीमा किसे खरीदना चाहिए? (Who Should Buy Joint Life Insurance in Hindi?)
संयुक्त जीवन बीमा पॉलिसी ऐसे व्यक्तियों को खरीदनी चाहिए जिनके जीवन साथी उन पर आश्रित हैं। उनके द्वारा संयुक्त जीवन बीमा पॉलिसी खरीद कर जीवन साथी को आपके न रहने पर अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने का संकल्प पूरा किया जा सकता है।
यह जीवन बीमा पॉलिसी एक प्रकार से लागत प्रभावी भी है क्योंकि एकल पॉलिसी में पॉलिसीधारक को एकल प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है जो तुलनात्मक रूप से अधिक होता है। संयुक्त प्रीमियम के माध्यम से आप अपने प्रीमियम को कम करने के साथ-साथ अपने कवरेज को अपने आश्रित जीवनसाथी तक बढ़ाकर और अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अतः अगर आप शादीशुदा है तो आपके लिए संयुक्त जीवन बीमा खरीदना लाभदायक होने के साथ-साथ जरुरी भी है।
पॉलिसी लेते समय ध्यान देने योग्य बातें
- कवरेज की राशि – दोनों व्यक्तियों की आय और ज़िम्मेदारियों के अनुसार उपयुक्त बीमा राशि चुनें।
- प्रीमियम भुगतान अवधि – नियमित प्रीमियम, सीमित भुगतान या एकमुश्त भुगतान विकल्प में से सही विकल्प चुनें।
- क्लेम प्रक्रिया – बीमा कंपनी की क्लेम सेटलमेंट रेट और प्रक्रिया को ध्यान से समझें।
- राइडर्स का लाभ लें – जैसे कि Critical Illness Rider, Accidental Death Rider, आदि से अतिरिक्त सुरक्षा प्राप्त हो सकती है।
- नामांकन – पॉलिसी में सही नामांकित व्यक्ति (nominee) का उल्लेख करें।
संयुक्त जीवन बीमा बनाम व्यक्तिगत जीवन बीमा – तुलना तालिका
पहलू | संयुक्त जीवन बीमा | व्यक्तिगत जीवन बीमा |
---|---|---|
बीमित व्यक्ति | दो व्यक्ति (आमतौर पर पति-पत्नी) | एक व्यक्ति |
पॉलिसी संख्या | एक ही पॉलिसी | हर व्यक्ति के लिए अलग पॉलिसी |
प्रीमियम | तुलनात्मक रूप से कम | प्रति व्यक्ति अधिक प्रीमियम |
मृत्यु लाभ भुगतान | पहले या दूसरे व्यक्ति की मृत्यु पर निर्भर करता है | केवल बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर लाभ मिलता है |
सुविधा / प्रबंधन | एक पॉलिसी, सरल प्रबंधन | कई पॉलिसियाँ, अलग-अलग प्रबंधन |
लाभार्थी (Nominee) | एक ही लाभार्थी दोनों के लिए तय किया जा सकता है | हर पॉलिसी में अलग नामांकित व्यक्ति हो सकता है |
पुनर्नवीकरण | दोनों के लिए एक साथ होता है | हर पॉलिसी अलग से नवीनीकृत होती है |
कवरेज समाप्ति | दोनों की मृत्यु या पहले मृत्यु पर समाप्त (योजना पर निर्भर) | बीमित व्यक्ति की मृत्यु पर समाप्त |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें