Search This Blog

बुधवार, 26 मार्च 2025

SBI Life Smart Platina Plus in Hindi (एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस)

SBI Life Smart Platina Plus in Hindi | एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस

इस लेख में हम आपको, एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस क्या है?, एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस फीचर, एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस बेनिफिट, एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस पात्रता, एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस के लिए आवश्यक दस्तावेज, एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस प्रीमियम, एसबीआई लाइफ़ स्मार्ट प्लेटिना प्लस को कैसे खरीदें? आदि के बारे में जानकारी देंगे।


Table of Contents

  • What is SBI Life Smart Platina Plus in Hindi
  • SBI Life Smart Platina Plus Features in Hindi
  • SBI Life Smart Platina Plus Benefit in Hindi
  • SBI Life Smart Platina Plus Eligibility in Hindi
  • Documents Required for SBI Life Smart Platina Plus in Hindi
  • SBI Life Smart Platina Plus Premium in Hindi
  • How to Buy SBI Life Smart Platina Plus in Hindi

 


एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस क्या है? (What is SBI Life Smart Platina Plus in Hindi?)

एसबीआई लाइफ द्वारा पेश किया जाने वाला एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लैटिना प्लस एक Individual, Non-linked, Non-participating, Life Insurance Savings Product है। यह आपको नियमित गारंटीशुदा आय का आश्वासन देता है। 


यह प्लान 2 इनकम प्लान के साथ आता है जिसमें गारंटीड इनकम और लाइफ इनकम शामिल है। गारंटीड इनकम मैं आपको एक फिक्स्ड रेगुलर इनकम प्राप्त करने का विकल्प प्राप्त होता है। साथ ही आपको इनकम बेनिफिट को वार्षिक, अर्द्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक रूप से चुनने का विकल्प मिलता है। 


यह प्लान आपको 7, 8 और 10 प्रीमियम पेमेंट ऑप्शन के रूप में प्राप्त होता है। इसमें आपको टैक्स छूट भी प्रदान किया जाता है। 




एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस फीचर (SBI Life Smart Platina Plus Features in Hindi)

एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस प्लान के फीचर निन्म है-


  • यह प्लान आपको पॉलिसी अवधि के दौरान लाइफ इंश्योरेंस कवर प्रदान करने के साथ-साथ इनकम प्रोटेक्शन भी प्रदान करता है। 
  • इसमें आपको इनकम प्लान चुनने के दो विकल्प प्राप्त होते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार गारंटीड इनकम या लाइफ इनकम, में से किसी भी प्लान का चुनाव कर सकते हैं। 
  • इसमें आपको मेच्योरिटी बेनिफिट के रूप में भुगतान किए गए प्रीमियम का 110% पॉलिसी टर्म की समाप्ति पर वापस कर दिया जाता है। 
  • इसमें आपको इनकम बेनिफिट चुनने के कई विकल्प प्राप्त होते हैं। आप अपने इनकम बेनिफिट को वार्षिक, अर्द्धवार्षिक, त्रैमासिक या मानसिक रूप से प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं। 
  • इसमें आपको लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट का ऑप्शन मिलता है। आपको अपने प्रीमियम भुगतान के लिए 7, 8 और 10 वर्ष का विकल्प प्राप्त होता है। 
  • इसमें आपको आयकर अधिनियम 1961 के तहत टैक्स बेनिफिट भी प्रदान किया जाता है। 




एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस बेनिफिट (SBI Life Smart Platina Plus Benefit in Hindi)

एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस बेनिफिट निन्मलिखित है-


1. Maturity Benefit:

अगर बीमित व्यक्ति पालिसी अवधि की समाप्ति तक जीवित रहता है तो उसे उसके द्वारा प्रदान किए गए कुल प्रीमियम का 110% पॉलिसी अवधि की समाप्ति के बाद वापस कर दिया जाता है। 


2. Survival Benefit:

बीमित व्यक्ति के पॉलिसी अवधि की समाप्ति तक जीवित रहने पर बीमित व्यक्ति द्वारा चुने हुए भुगतान आवृत्ति के आधार पर गारंटीड इनकम प्रदान किया जाता है। 


3. Death Benefit:

अगर पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो बीमित व्यक्ति द्वारा नामांकित व्यक्ति को मृत्यु लाभ प्रदान किया जाता है। इसमें बेसिक सम एश्योर्ड के रूप में वार्षिक रूप से भुगतान किए गए प्रीमियम का 11 गुना दिया जाता है। जबकि भुगतान किए गए प्रीमियम का 105% मृत्यु की तारीख तक प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त वार्षिक गारंटीड इनकम भी प्रदान किया जाता है। 


4. SBI Life Smart Platina Plus Tax Benefit:

एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लैटिना प्लस में आपको टैक्स बेनिफिट भी प्रदान किया जाता है। आप आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत भुगतान किए गए प्रीमियम पर, जबकि मिलने वाले परिपक्वता लाभ पर धारा 10 (10D) के तहत कर छूट के लिए योग्य होते हैं। 




एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस पात्रता (SBI Life Smart Platina Plus Eligibility in Hindi)

एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस प्लान के लिए पात्रता निन्म है-


Age at Entry

Minimum Age- 30 Days

Maximum Age- 60 Years

 

Maturity Age

Maximum Age- 99 Years

 

Premium Payment Term

7, 8, 10 Years

 

Annualized Premium

(In Multiple of 1000)

Minimum- 50,000

Maximum- No Limit

 

Basic Sum Assured

(11 x Annualized Premium)

Minimum- 5,50,000

Maximum- No Limit

 

Premium Modes

 

Yearly/Half-Yearly/Monthly



एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required for SBI Life Smart Platina Plus in Hindi)

एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस के लिए आवश्यक दस्तावेज निन्म है-


  • भरा हुआ आवेदन पत्र 
  • पहचान प्रमाण 
  • निवास प्रमाण 
  • आय प्रमाण 
  • आयु प्रमाण 




एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस प्रीमियम (SBI Life Smart Platina Plus Premium in Hindi)

एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस में आपको प्रीमियम भुगतान के कई विकल्प प्रदान किए जाते हैं। ग्राहक अपनी आवश्यकता और वित्तीय क्षमता के अनुसार किसी भी प्रीमियम भुगतान विकल्प का चुनाव कर सकता है। इसमें आपको प्रीमियम पेमेंट टर्म 7, 8 और 10 साल के लिए प्राप्त होते हैं तथा प्रीमियम पेमेंट मोड के रूप में आपको वार्षिक, अर्द्धवार्षिक और मासिक रूप से भुगतान करने का विकल्प मिलता है। 


  • Premium Payment Term- 7, 8, 10 Years
  • Premium Modes- Yearly/Half-Yearly/Monthly



एसबीआई लाइफ़ स्मार्ट प्लेटिना प्लस को कैसे खरीदें? (How to Buy SBI Life Smart Platina Plus in Hindi?)

एसबीआई लाइफ स्मार्ट प्लेटिना प्लस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीददारी के लिए उपलब्ध है। अगर आप इसे ऑनलाइन माध्यम से खरीदना चाहते हैं तो आपको एसबीआई लाइफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे आसान चरणों में खरीदना होगा। 


अगर आप ऑनलाइन माध्यम से खरीदने में सहज नहीं है तो आप इसे ऑफलाइन माध्यम से भी अपने नजदीकी एसबीआई बैंक शाखा में जाकर या बीमा एजेंटों के माध्यम से आसानी से इसे खरीद सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें