Search This Blog

सोमवार, 7 अप्रैल 2025

Best Term Insurance Plan in Hindi | बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान

Best Term Insurance Plan in Hindi | बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान

जीवन अनिश्चितताओं से भरा हुआ है, और ऐसे में टर्म इंश्योरेंस प्लान आपके परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का सबसे सरल और किफायती तरीका है। यदि दुर्भाग्यवश बीमित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो टर्म प्लान उसके परिवार को एकमुश्त रकम (सम एश्योर्ड) प्रदान करता है, जिससे वे अपने जीवन यापन और वित्तीय ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं। भारत में कई बीमा कंपनियाँ बेहतरीन टर्म प्लान्स प्रदान कर रही हैं। इस लेख में हम बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान्स की तुलना और उनकी विशेषताओं पर चर्चा करेंगे।

Table of Contents

  • टर्म इंश्योरेंस क्यों जरूरी है?
  • बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान्स
  • 2025 के बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान्स की सूची
  • बेस्ट टर्म प्लान चुनने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?


टर्म इंश्योरेंस क्यों जरूरी है?

  • परिवार की वित्तीय सुरक्षा: यदि कमाने वाला सदस्य नहीं रहता, तो परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। टर्म प्लान इससे सुरक्षा देता है।
  • कम प्रीमियम, उच्च कवरेज: ₹1 करोड़ तक का कवर सिर्फ ₹500–₹700 प्रति माह में संभव है।
  • टैक्स लाभ: टर्म इंश्योरेंस पर इनकम टैक्स की धारा 80C और 10(10D) के तहत छूट मिलती है।
  • विविध एड-ऑन राइडर्स: एक्सीडेंटल डेथ, क्रिटिकल इलनेस, और डिसेबिलिटी कवरेज भी ऐड-ऑन में मिलते हैं।




बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान्स

नीचे कुछ बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान के बारे में बताया गया है। आप इनमे से किसी का भी चुनाव अपनी जरुरत के अनुसार कर सकते है-


1. HDFC Click2Protect 3D Term Insurance

  • कम प्रीमियम पर वित्तीय सहायता प्रदान करता है। 
  • अनेक प्रकार के कवर का विकल्प मिल जाता है। 
  • मृत्यु लाभ एकमुश्त या मासिक आय के रूप में चुनने का विकल्प। 
  • गैर-तम्बाकू उपयोगकर्ता को आकर्षक प्रीमियम दर। 
  • इस टर्म इंश्योरेंस के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित है। 
  • परिपक्वता आयु 75 वर्ष निर्धारित है अर्थात आपको बीमा कवर 75 वर्ष के लिए प्रदान किया जाता है। 
  • इस टर्म इंश्योरेंस की पॉलिसी अवधि 10 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक 
  • इस टाइम इंश्योरेंस में न्यूनतम बीमा राशि ₹2500000 है और इसके द्वारा मिलने वाले अधिकतम बीमा राशि पर किसी भी प्रकार की कोई सीमा नहीं है। 
  • कई प्रकार के प्रीमियम भुगतान विकल्प। 
  • प्रीमियम को वार्षिक, अर्द्धवार्षिक, त्रैमासिक मासिक के  रूप से चुन सकते हैं। 
  • इस पॉलिसी में आपको न्यूनतम 3000 रुपये का प्रीमियम देना होता है। अधिकतम प्रीमियम राशि की कोई सीमा नहीं है। आप अपने वित्तीय क्षमता के अनुसार इस को चुन सकते हैं। 
  • इस पॉलिसी को खरीदने के लिए ग्राहक के पास आय का एक निश्चित माध्यम होना चाहिए। 
  • एक निश्चित मासिक आय भी निश्चित होनी चाहिए। 



2. HDFC Life Click 2 Protect Life

  • पॉलिसीधारक के परिवार को व्यापक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है
  • आकस्मिक मृत्यु पर अतिरिक्त बीमा राशि प्रदान करता है। 
  • प्रीमियम विकल्प की वापसी के साथ परिपक्वता तक पॉलिसीधारक के जीवित रहने पर भुगतान किए गए सभी प्रीमियम वापस प् सकते है। 
  • कर कानूनों के अनुसार कर लाभ प्रदान किया जाता है। 
  • गंभीर बीमारी के निदान पर प्रीमियम की छूट का लाभ राइडर्स को जोड़ कर प्राप्त किया जा सकता है। 
  • महिला और गैर-तंबाकू उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष प्रीमियम दरें प्रदान की जाती है। 
  • इस टर्म इसयरंस पालिसी की न्यूनतम प्रवेश पर आयु-18 वर्ष और अधिकतम 
  • प्रवेश के समय आयु- 65 वर्ष है। 
  • इस टर्म इसयरंस पालिसी की न्यूनतम परिपक्वता पर आयु- 28 वर्ष और मैक्स परिपक्वता पर आयु-75 वर्ष है। 
  • इस टर्म इसयरंस पालिसी की न्यूनतम पॉलिसी अवधि-10 वर्ष और अधिकतम मैक्स पॉलिसी अवधि -30 वर्ष है। 



3. Max LifeTerm Insurance

  • Max Life Term Insurance प्लान एक व्यापक टर्म इंश्योरेंस प्लान  मृत्यु लाभ (Death  Benefit) के साथ-साथ विकलांग होने या अन्य बीमारियों से ग्रसित होने के मामले में भी लाभ प्रदान करती है। 
  • पॉलिसी कवरेज को बढ़ाने के लिए ग्राहक को लचीलापन। 
  • कंपनी का दावा निपटान उच्च है। 
  • पॉलिसीधारक आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80सी के तहत कर लाभ प्राप्त करने के योग्य होते हैं। 
  • ये  टर्म इंश्योरेंस योजना बहुत ही किफायती प्रीमियम दर पर उपलब्ध होती हैं। 
  • ग्राहक को त्वरित सहायता प्रदान की जाती है।
  • आत्महत्या के मामले में बीमा कंपनी पॉलिसी के नामांकित व्यक्ति को कोई भी मृत्यु लाभ प्रदान नहीं करती है। 



4. Indiafirst Term Insurance

  • उच्च दावा निपटान की गारंटी। 
  • आपकी आवश्यकताओं के अनुसार योजनाओं को चुनने के लिए लचीला विकल्प। 
  • विभिन्न प्रीमियम भुगतान विकल्प। 
  • यह बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा समर्थित है। 
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदा जा सकता है।
  • 40 साल तक की अवधि के लिए लाइफ़ कवर। 
  • भुगतान किए गए प्रीमियम और प्राप्त लाभों पर कर लाभ उपलब्ध। 
  • किफायती दरों पर उच्च अवधि के कवर के साथ वित्तीय सुरक्षा। 
  • 15 दिनों के लिए फ्रीलुक अवधि मिलती है। 
  • आवेदन की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष है। 
  • न्यूनतम बीमा राशि रु. 1,00,000; और अधिकतम बीमित राशि रु. 50,00,00,000 है। 



5. Tata AIA Term Insurance Plan

  • एकमुश्त या मासिक  या दोनों के रूप में मृत्यु लाभ चुनने का विकल्प।  
  • लाइफ स्टेज विकल्प के साथ कवर बढ़ाने का विकल्प।  
  • मेडिकल केस मैनेजमेंट का लाभ। 
  • महिला के लिए कम प्रीमियम दर। 
  • 24x7 ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श की। 
  • इस पालिसी के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष निर्धारित की गयी है। परिपक्वता पर आयु 65 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • प्रीमियम भुगतान विकल्प चुन सकते हैं। जैसे- वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक और मासिक। 
  • Tata AIA Life Term Insurance Plan खरीदने के लिए आपको पता प्रमाण, पहचान प्रमाण, आय प्रमाण जैसे अनिवार्य दस्तावेज जमा करने होंगे।  



6. Canara HSBC Term Plan

  • प्रीमियम वापसी का लाभ प्रदान किया जाता है। 
  • भुगतान के कई विकल्प प्रदान किए जाते हैं।
  • संपूर्ण जीवन के लिए कवरेज। 
  • जीवनशैली की जरूरतों के अनुसार सम एश्योर्ड का चुनाव का विकल्प। 
  • टर्मिनल बीमारी के लिए भी पूर्ण का कवर उपलब्ध। 
  • प्रवेश आयु के लिए न्यूनतम प्रवेश आयु 18 वर्ष और अधिकतम प्रवेश आयु 70 वर्ष है। 
  • परिपक्वता आयु अधिकतम 75 वर्ष है। 
  • पॉलिसी अवधि न्यूनतम 5 वर्ष है और अधिकतम 40 वर्ष है। 



7. SBI Term Insurance

  • बीमित व्यक्ति के परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती हैं।
  • काफी आसान और सरल। 
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से ले सकते है। 
  • भुगतान की जाने वाली प्रीमियम राशि काफी कम होती है। 
  • यह सस्ती होती है। 
  • राइडर्स की पेशकश। 
  • कर लाभ । 



8. Bank Of Baroda Term Insurance

  • किफायती दरों पर बीमा कवर। 
  • बीमा कवर  बढ़ाने की सुविधा। 
  • स्वैच्छिक या स्वचालित योजनाओं का विकल्प का लाभ। 
  • प्रीमियम भुगतान आवृत्तियों अर्थात् - मासिक, छह-मासिक और वार्षिक का विकल्प।   
  • नए सदस्यों को जोड़ने की आज़ादी। 
  • आयकर अधिनियम के तहत कर लाभ। 
  • प्रवेश आयु लिए न्यूनतम आयु 18  वर्ष और अधिकतम आयु 85 वर्ष। 
  • परिपक्वता आयु के लिए अधिकतम 86 वर्ष।  



9. Bajaj Allianz Term Insurance

  • पॉलिसी  वृद्धि कर सकते हैं।
  • संयुक्त और एकल जीवन बीमा दोनों का लाभ। 
  • बीमा राशि छूट। 
  • 10 साल से लेकर 30 साल तक की पॉलिसी। 
  • कर लाभ। 
  • मासिक किश्तों में मृत्यु लाभ लेने का विकल्प। 
  • ऋण देनदारियों से सुरक्षा। 
  • 100 साल तक का लाइफ कवर। 
  • त्वरित टर्मिनल बीमारी जोखिम कवर। 
  • महिलाओं के लिए प्रीमियम की आकर्षक दरें। 
  • उच्च दावा निपटान अनुपात। 
  • बजाज आलियांज लाइफ शाखाओं का विशाल नेटवर्क। 
  • उत्पाद विविधता। 



10. Bharti AXA Life Term Insurance Plan

  • कम लागत, सस्ता और आसान है। 
  • प्रीमियम भुगतान के लिए लचीलापन। मासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक। 
  • पॉलिसीधारक की मृत्यु की स्थिति में मृत्यु लाभ। 
  • लंबी अवधि के लिए कवरेज। 
  • गंभीर बीमारी की स्थिति में कवर। 
  • कर लाभ। 
  • राइडर लाभ। 
  • परिपक्वता लाभ। 
  • देनदारियों से सुरक्षा। 



11. Aditya Birla Sun Life Term Insurance

  • वित्तीय सुरक्षा
  • पे-आउट विकल्प चुनने का लचीलापन
  • कम लागत पर उच्च कवरेज
  • मल्टीपल राइडर्स
  • कर लाभ


2025 के बेस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान्स की सूची

बीमा कंपनी

प्लान का नाम

न्यूनतम प्रीमियम (₹1 करोड़ कवर, 30 वर्ष)

क्लेम सेटलमेंट रेशियो (2022-23)

Max Life

Smart Secure Plus Plan

₹6,200* से शुरू

99.51%

HDFC Life

Click 2 Protect Super

₹6,500* से शुरू

99.39%

Tata AIA

Sampoorna Raksha Supreme

₹6,000* से शुरू

99.01%

ICICI Prudential

iProtect Smart

₹6,700* से शुरू

97.82%

LIC of India

Tech Term Plan

₹8,000* से शुरू

98.52%

Bajaj Allianz

Smart Protect Goal

₹6,300* से शुरू

99.04%



नोट: प्रीमियम व्यक्ति की आयु, स्वास्थ्य, जीवनशैली और भुगतान अवधि के अनुसार भिन्न हो सकता है।




बेस्ट टर्म प्लान चुनने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

  1. कवरेज की राशि (Sum Assured): आपकी वार्षिक आय का 15–20 गुना कवरेज होना आदर्श माना जाता है।
  2. पॉलिसी की अवधि: जब तक आपकी आर्थिक जिम्मेदारियाँ हैं, तब तक कवरेज होनी चाहिए (60 या 65 वर्ष तक)।
  3. क्लेम सेटलमेंट रेशियो: जितना अधिक रेशियो, उतनी अधिक कंपनी की विश्वसनीयता।
  4. राइडर्स: एक्सीडेंटल डेथ, क्रिटिकल इलनेस, वॉइवर ऑफ प्रीमियम जैसे विकल्प अवश्य देखें।
  5. ऑनलाइन और ऑफलाइन विकल्प: ऑनलाइन प्लान सस्ते होते हैं और तुरंत उपलब्ध होते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें