ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस | कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा
आज की तेजी से बदलती दुनिया में स्वास्थ्य सेवाओं का खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे समय में यदि आपके पास एक मजबूत स्वास्थ्य बीमा योजना है, तो यह न केवल आपको मानसिक सुकून देती है बल्कि आर्थिक संकट से भी बचाती है। खासतौर पर जब कोई संगठन अपने कर्मचारियों को ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस (Group Medical Insurance) की सुविधा देता है, तो यह उस संगठन की कर्मचारी हितैषी सोच को दर्शाता है। आइए विस्तार से समझते हैं कि ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस क्या है, इसके लाभ क्या हैं, और यह कैसे काम करता है।
Table of Contents
|
ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस क्या है? (What is Group Medical Insurance in Hindi?)
ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस एक ऐसी स्वास्थ्य बीमा योजना है जिसे कोई कंपनी, संगठन या संस्थान अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए एक साथ खरीदती है। यह बीमा योजना कर्मचारियों के इलाज, अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन, दवाइयों आदि के खर्च को कवर करती है। यह Individual Health Insurance से अलग होती है क्योंकि इसमें बीमा कवर समूह (Group) के रूप में दिया जाता है, व्यक्तिगत रूप से नहीं।
ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसियों के लाभ (Group Medical Insurance Policies Benefits in Hindi)
समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी नियोक्ता के साथ-साथ कर्मचारियों को भी कई प्रकार के लाभ प्रदान करते हैं। हम इसमेंनियोक्ता को मिलने वाले लाभों के साथ-साथ कर्मचारियों को मिलने वाले समूह स्वास्थ्य बीमा लाभों के बारे में भी चर्चा करेंगे।
1. नियोक्ताओं के लिए ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस के लाभ | Benefits of Group Medical Insurance for Employers:
i. कर्मचारी प्रतिधारण: वर्तमान समय में विभिन्न क्षेत्रों में कई सारी नौकरियां उपलब्ध है। ऐसे माहौल में कर्मचारियों को कंपनी से जोड़े रखना एक मुश्किल काम हो गया है। एक समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के माध्यम से नियोक्ता अपने कर्मचारियों को कंपनी से जोड़े रख सकता है। वह इस बीमा पॉलिसी में कवरेज को कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों तक बढ़ाकर उन्हें अतिरिक्त लाभ प्रदान कर सकते हैं जिससे कर्मचारी के कंपनी में बने रहने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।
ii. कर लाभ: नियोक्ता द्वारा अपने संगठन के कर्मचारियों के लिए लिये जाने वाले स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में कर लाभ भी मिलता है। नियोक्ता आयकर अधिनियम के द्वारा दिए जाने वाले प्रीमियम पर कर छूट का दावा कर सकता है। इससे नियुक्त अपने कर्मचारियों को एक समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी प्रदान करने के साथ-साथ अपने कर भार को भी कम कर सकता है।
iii. प्रेरित कर्मचारी: र्तमान युग में चिकित्सा लागत लागत बहुत अधिक है और भविष्य में इसके और भी बढ़ने की संभावना है। एक समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के माध्यम से आप कर्मचारियों को यह लाभ प्रदान करके उनके प्रेरणा को बढ़ाने का कार्य करेंगे ताकि वह कंपनी के लाभ में और अधिक से अधिक योगदान कर सकें।
iv. कम लागत: एक व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की तुलना में किसी संगठन के कर्मचारियों के लिए खरीदे गए स्वास्थ्य समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी तुलनात्मक रूप से कम लागत पर उपलब्ध होती है।
2. कर्मचारियों के लिए समूह स्वास्थ्य बीमा के लाभ | Benefits of Group Medical Insurance for Employees:
i. पूर्व मौजूद बीमारी : क्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के विपरीत एक समूह स्वास्थ्य पॉलिसी में पॉलिसी लागू होने के पहले दिन से ही मौजूदा बीमारियों को कवर करना शुरू कर देती है। कोई कर्मचारी जिस दिन संगठन में शामिल होता है यह पॉलिसी उसी दिन से उस कर्मचारी को स्वास्थ्य बीमा लाभ प्रदान करना शुरू कर देती है। इस प्रकार पहले से मौजूद बीमारी के लिए किसी प्रकार का वेटिंग पीरियड नहीं होता है।
ii. बीमारियों पर कोई सीमा नहीं: समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में पहले से मौजूद बीमारियों को कवर करने के अलावा अन्य बीमारियों पर किसी भी प्रकार की सीमा नहीं होती है तथा यह एक व्यापक कवरेज प्रदान करती है।
iii. मैटरनिटी कवरेज: एक समूह स्वास्थ्य बीमा योजना में कर्मचारियों को मेटरनिटी बेनिफिट भी प्रदान किया जाता है। इनमें से अधिकांश योजनाएं c-section और सामान प्रसव दोनों के लिए व्यापक कवरेज प्रदान करती हैं। कुछ योजनाएं नवजात शिशुओं को भी इसमें कवर करते हैं।
ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस में क्या शामिल है? (Group Medical Insurance Coverage in Hindi)
- पहले से मौजूद बीमारियां।
- मातृत्व कवर।
- शिशु कवर।
- एम्बुलेंस शुल्क।
- अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्चे।
- घरेलू अस्पताल खर्च
- डे-केयर खर्च।
- चिकित्सक की फीस।
- कमरे का किराया और नर्सिंग शुल्क।
- दवाएं और निदान की लागत जैसे एक्स-रे, आदि।
- रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी, पेसमेकर लागत कवर ।
ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस में क्या शामिल नहीं है? (Group Medical Insurance Exclusions in Hindi)
- कुछ बीमा पॉलिसी कर्मचारी के माता-पिता को कवर नहीं करती हैं।
- होम्योपैथी, आयुर्वेद आदि जैसे गैर-एलोपैथिक उपचार ।
- कर्मचारियों के लिए कॉर्पोरेट स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की वैधता सीमित।
- जन्मजात रोग।
- एड्स के उपचार।
- शराब या नशीली दवाओं के दुरुपयोग से उत्पन्न बीमारी।
क्या ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस छोड़ने के बाद भी जारी रहता है?
क्या यह टैक्स छूट के अंतर्गत आता है?
ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- नेटवर्क अस्पतालों की संख्या और उनका स्थान
- मैटरनिटी और पेरेंटल कवरेज की उपलब्धता
- क्लेम प्रक्रिया की सरलता
- प्रीमियम और कवरेज की तुलना
- कोविड-19 कवरेज शामिल है या नहीं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें